दुर्ग
पार्क के सामने खड़ी एक्टिवा की दिनदहाड़े चोरी
10-Dec-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 दिसंबर। सिविल लाइन स्थित दादा दादी- नाना नानी पार्क मे टहलने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। दिनदहाड़े अज्ञाल चोर ने पार्क के सामने खड़ी एक्टिवा की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरिश्ता कांपलेक्स के सामने स्टेशन रोड निवासी अजय कलमकर बीएसपी मे कार्यरत है। 7 दिसंबर को वह अपनी पत्नी मनीषा कलमकर को अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 का ए जेड 9144 मे बैठक मॉर्निंग वॉक के लिए दादा-दादी- नाना नानी पार्क गए हुए थे। उन्होंने गेट के सामने योग स्टैचू के पास अपनी एक्टिवा को लॉक करके खड़ी कर दिया था। घूमने के बाद सुबह 7.25 बजे जब वह वापस आकर देखे तो उनकी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 20,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे