दुर्ग

ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरी
09-Dec-2023 4:35 PM
ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 दिसंबर। बीती रात अज्ञात आरोपी ने दीवार में होल कर ज्वेलरी शॉप से सोने- चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक अभिषेक सोनी पिता दिनेश कुमार सोनी 20 वर्ष निवासी गली नंबर 2 गया नगर दुर्ग की सिकोला सब्जी मार्केट में अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बीती रात अज्ञात चोर ने दीवाल में होल कर दुकान में प्रवेश किया और सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट