दुर्ग

जिले में बेमौसम बारिश से करोड़ों के सब्जियों की फसल को नुकसान
09-Dec-2023 3:35 PM
जिले में बेमौसम बारिश से करोड़ों के सब्जियों की फसल को नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 दिसंबर। जिले में बेमौसम बारिश से करोड़ों के सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है कद्दूवर्गीय फसल पूरी तरह चौपट हो गई है वहीं टमाटर की फसल को भी भारी क्षति पहुंची है।

जिले में हजारों एकड़ क्षेत्र में टमाटर की फसल किसानों ने ली है इनमें सर्वाधिक धमधा क्षेत्र के किसान शामिल है। धमधा क्षेत्र के ग्राम बसनी निवासी कृषक शेर सिंह  ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 70 एकड़ में टमाटर की फसल लिया है। इसमें प्रति एकड़ एक से डेढ़ लाख रुपए तक खर्च आया है। बारिश की वजह से मंडप गिर रहा है वहीं पौधों में लगे फूल झड़ गए है फल भी फटने लगे है इससे फल की क्वालिटी खराब हो जाने के कारण इन्हें अब आधे रेट में बेचना पड़ रहा है पानी पडऩे पर पौधे खराब हो रहे हैऑ।

 टमाटर की फसल को लगभग 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है  उनका कहना है करेला, खीरा, लौकी , खीरा जैसे कद्दू वर्गीय फसल तो चौपट हो गए है। ग्राम जाताधर्रा के किसान बबलू वर्मा ने बताया कि वे 12 एकड़ में टमाटर की फसल लगाए जो बिना स्टेकिंग के जमीन पर है। बारिश के बाद फल में मिट्टी लगने से खराब हो रहा है पौधे काला पडक़े नष्ट हो रहे इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना है, बिना स्टेकिंग जमीन पर टमाटर की फसल लेने वाले किसानों की फसल बारिश में चौपट हो गई है।

करेले व लौकी की पूरी फसल खत्म

ग्राम बिरोदा निवासी कृषक महेन्दर सिंह वकील का कहना है कि उन्होंने ग्राम घोटवानी में 20 एकड़ में करेला एवं 10 एकड़ में लौकी की फसल लिया है, जो बेमौसम बारिश से पूरी तरह खत्म हो गया है। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम 10 एकड़ में लिए गए टमाटर की फसल 50 प्रतिशत खराब हो गया है इसके स्टेकिंग गिर गए है फूल भी झड़ गए है फसल में बीमारी लग रही है।

दुर्ग में दर्जन भर से अधिक किसानो के फूलगोभी व टमाटर की फसल खराब

दुर्ग तहसील अंतर्गत ग्राम झेंझरी, करंजा भिलाई, ढाबा , महमरा, गनियारी , झोला, आलबरस , कोहका करहीडीह एवं कोटनी के दर्जन भर से अधिक किसानों ने फूलगोभी एवं टमाटर की फसल खराब होने की जानकारी उद्यानिकी विभाग को दी है।

चने, गेहूं आदि की फसल को भी नुकसान

कृषक बबलू कर्मा ने बताया कि उन्होंने 9 एकड़ में चने की फसल लिया है इसमें फूल आने लगे थे जो बारिश की वजह झड़ गए हैं, वहीं अधिक पानी के कारण पौधे पीले रंग का होकर खराब होने लगे है उन्होंने फसालों को हुई क्षति का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।

उद्यानिकी विभाग के उप संचालक पूजा कश्यप साहू ने कहा कुछ किसानों ने फसलो नुकसान होने की जानकारी दी है। उन्होंने इस पर मैदानी अमले को क्षति का आंकलन करने निर्देश दी है। उप संचालक कृषि ललित मोहन भगत ने कहा कि मैदानी अमले को बे मौसम बारिश से फसलों को हुई क्षति का सर्वे करने निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट