दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। अब किसानों को एनपीएसएस एप कीटो की पहचान कर उनके नियंत्रण की जानकारी देगी एप यह भी बताएगा कि कितनी मात्रा कीटनाशक दवाईयों का कीट के प्रकोप से बचाव किया जा सकता है। जानकारी के अभाव ज्यादातर किसान फसलों में बहुत ज्यादा मात्र में कीट नाशकों का छिडक़ाव करते है कीटनाशकों के इस अनियंत्रित उपयोग पर नियंत्रण के लिए यह कवायद किया जा रहा है।
इसी के तहत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र रायपुर द्वारा एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम के अंतर्गत एनपीएसएस प्रशिक्षण शहर के एक होटल में आयोजित किया गया।
इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कुल 90 प्रतिभागियों जिनमें किसान, कृषक मित्र आदि शामिल हुए। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर के प्रभारी नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट), डॉ. आर. के. राठोर संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग, ललित मोहन भगत, उप संचालक दुर्ग, ने कार्यक्रर्म का उद्घाटन किया। नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट) ने नेशनल पेस्ट सर्वेलेंस सिस्टम (एन. पी.एस.एस.) एप के बारे में जानकारी दी साथ ही किसान के मोबाइल द्वारा इस एप से गाँव में ही रहकर किस तरह से फसलों के ऊपर नुकसान करने वाले कीटो की पहचान एवं उनका नियंत्रण करे इसकी जानकारी दी।
विकास सहायक वनस्पति सौरक्षण अधिकारी (कीट) डॉ.चौहान द्वारा विविध फसलों पर आने वाले दुश्मन कीट एवं मित्र कीट को पहचानने का सरल तरीके बताये ताकि एन. पी. एस. एस. एप में इन कीटो की जानकारी शामिल की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर के अधिकारी अशोक कुमार सहायक वनस्पति सौरक्षण अधिकारी (एक्स-रे), एवं राज्य कृषि विभाग से थानेश्वर मेशराम कृषि विकास अधिकारी दुर्ग आदि उपस्थित थे।