दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की कुश्ती ग्रीको रोमन पुरूष टीम दिनांक 10-11 दिसंबर 2023 को आयोजित अखिल भारतीय अंतर विविीन प्रतियोगिता में भाग लेने चण्डीगढ़ विवि, मोहाली (पंजाब) के लिए रवाना हुए। डी.के. नामदेव संचालक, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी विद्यालय, दुर्ग में आयोजित कराया गया था। टीम के खिलाडिय़ों को विवि के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी ने शुभकामनाए दिये।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ.राजमणि पटेल, सुशील गजभिये एवं दिग्विजय साहू उपस्थित रहे। टीम के मैनेजर विकास सिंह ठाकुर है। टीम में चयनित खिलाडिय़ों में लक्की यादव-शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, यश पाण्डुरकर - शास. विज्ञान महा. दुर्ग, हनिश कुमार - शास. विज्ञान महा. दुर्ग शामिल है।
फुटबॉल टीम रवाना
इसी तरह हेमचंद यादव विवि की फुटबॉल पुरूष टीम दिनांक 11-15 दिसंबर 2023 को आयोजित साउथ पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने येनेपोया विवि, मैंगलोर के लिए रवाना हुए। डी.के. नामदेव संचालक, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शास. विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित कराया गया था। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डा.ॅ राजमणि पटेल, सुशील गजभिये एवं दिग्विजय साहु उपस्थित रहे। टीम के मैनेजर डॉ. मून्नालाल नंदेश्वर व कोच लक्ष्मेन्द्र कुलदीप है।
टीम चयनित खिलाडिय़ों में शिवा तिवारी- शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई, निखिल कुमार शासकीय वीवाईटी पीजी कॉलेज दुर्ग, शाश्वत दीक्षित -सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, देशराज मार्को .सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, भावेश सोनी -सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, प्रदीप कुमार -सेट थॉमस कॉलेज रुआबांध, एम साई राज .शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई, सजेन्द्र नायक -शासकीय वीवाई टीण्पीजी कॉलेज दुर्ग, भलेश कुमार - सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, सुमन - सेट थॉमस कॉलेज रुआबांध, विशाल नायर -सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग,डीआई शेख सेट थॉमस कॉलेज रुआबांध, रामेश्वर कुमार-सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, कुलदीप यादव -सेट थॉमस कॉलेज रुआबांध, सौराह मेहर-शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, धन्नू वर्मा .शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, अमीश मरकाम - शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, गुलशन -शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज डोंगरगढ़, राज पटेल- शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, पूर्वांश साहू - सी आईटी कॉलेज।