दुर्ग
काउंटर संचालक और स्टाफ के खिलाफ जिुर्म दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 दिसंबर। भिलाई के एक बार में रात पौने 12 बजे जमकर मारपीट हुई है। देर रात सूचना पर वैशाली नगर पुलिस ने बेस बल्ला से मारपीट करने वाले बार काउंटर संचालक और स्टाफ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी सौरभ तिवारी (20 वर्ष) बीती रात लगभग पौने 12 बजे अपने दोस्त अरशद की बर्थडे पार्टी में चिल्ली पेपर बार आया था। बर्थर्ड पार्टी मनाने के बाद सौरभ दोस्त अरशद और कंवलजीत से बातचीत कर रहे थे, तभी काउंटर संचालक ने अरशद और सौरभ से मारपीट शुरू कर दी।
उसका कहना था कि तुम लोग बहुत शोर शराबा कर रहे हो। इस दौरान सौरभ व उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी देते सारा बार स्टाफ एकराय हो मारपीट करने लगा।
सौरभ ने पुलिस को बताया कि वो सभी जान बचाकर वहां से भागे। बार के बाहर निकलने के बाद सौरभ की घड़ी बार में कही टूट कर गिर गयी थी, जिसे लेने वह वापस बार गया तो बार के बाहर में खड़े बार स्टाफ ने मिलकर उसे दबोच लिया और बेश बल्ला से मारपीट की। सौरभ के दोनों हाथ व पीठ में चोट आई है। घायल सौरभ अपने भाई संजू तिवारी के साथ देर रात थाना पहुंच रिपोर्ट करवाई है।