दुर्ग
लॉटरी पद्वति से आवास आबंटन स्थगित
08-Dec-2023 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाईनगर, 8 दिसंबर। नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत हितग्राहियों को लॉटरी पद्वति से निगम के मुख्य कार्यालय में 8 एवं 14 दिसम्बर को आवास आबंटन किया जाना था, जिसे अपरिहार कारणो से स्थगित किया जाता है। आगामी दिनों में लॉटरी पद्वति से किये जाने वाले आबंटन प्रक्रिया की सूचना हितग्राहियों को पृथक से भेजी जाएगी।
निर्वाचन के उपरांत आचार संहिता समाप्त
दुर्ग, 8 दिसंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा निवार्चन के उपरांत 4 दिसंबर 2023 से आचार संहिता समाप्त कर दी गई है।
अब शासकीय कार्य सामान्य रूप से कार्यालयों में सम्पादित किये जायेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे