दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से संचालित प्रतिज्ञा विकास संस्थान टी आई ट्रेकर्स भिलाई द्वारा ट्रैकर्सो का निशुल्क जांच शिविर का आयोजन 7 दिसंबर को जेके लक्ष्मी सीमेंट में किया गया।
इस अवसर पर जेके लक्ष्मी सीमेंट के प्लांट हेड मुकुल श्रीवास्तव, बी एल भारती, प्रवीण सिंह, संजय दुबे, बीके सिंह, नंदलाल उपस्थित रहे। परियोजना प्रबंधक दीप माला राय ने सभी अतिथियों का रेड रिबन लगाकर स्वागत किया।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ड्राइवर,एवं हेल्परों के साथ एचआईवी एवं एड्स के बचाव हेतु सुझाव भी साझा किए गए।
इस अवसर पर गणेश विनायक फाउंडेशन राही ट्रैकर्स के द्वारा ट्रक ड्राइवरों का निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप माला राय, दीनु कुमार, मनोज कुमार ,ओमप्रकाश, ललित सिंह, नंदा थुलकर, नरेश यादव सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।