दुर्ग

एसआर हॉस्पिटल चिखली में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
05-Dec-2023 4:00 PM
एसआर हॉस्पिटल चिखली में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

सोनोग्राफी कलर डापलर जांच मात्र 200 में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 दिसंबर। एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धमधा रोड चिखली दुर्ग के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

उक्त शिविर दिनांक 5 एवं 6 एवं 7 दिसंबर को किया जाएगा। शिविर का समय प्रात: 11 बजे से 3 बजे दोपहर तक रहेगा। शिविर में ओ.पी.डी. परामर्श नेत्र परीक्षण दंत परीक्षण ब्लड प्रेशर शुगर परीक्षण फिजियोथैरेपी व अन्य सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

अस्पताल के सिनीयर रेडियोलाजिस्ट डॉ.आर के दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनोग्राफी कलर डॉपलर की जांच मात्र 200 एवं एक्स-रे जांच मात्र 100 एवं चश्मा फ्रेम सहित मात्र 200 में शिविर के दौरान दिया जाएगा।

डॉ.विश्वामित्र दयाल ने उक्त शिविर में हाइड्रोसील मोतियाबिंद नसबंदी बच्चेदानी का ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी सिजीरियन डिलीवरी का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा जानकारी प्रदान की ।

सभी ऑपरेशन के लिए दवाइयां एवं खून पेशाब जांच ब्लड जांच का पैसा मरीज को देना होगा एवं सभी आपरेशन के लिए मरीजों को 24 घंटे पूर्व रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। साथ ही शिविर में ब्लड टेस्ट में 40 फीसदी की छूट एवं दवाइयों में 15 फीसदी की छूट एवं एमआरआई व सीटी स्कैन की जांच में 40 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी।अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस पी केसरवानी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट