दुर्ग
भिलाई नगर, 5 दिसंबर। सोमवार की देर शाम खुर्सीपार से दुर्ग स्कूटी से जा रहे एक ही परिवार की दो महिलाएं और स्कूटी चालक को घायलावस्था में पेट्रोलिंग टीम ने शासकीय अस्पताल नेहरू नगर पहुंचाया,जहां से उन्हें स्पर्श हास्पिटल रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है नेहरू नगर में उनकी स्कूटी को ट्रक ने ठोकर मारी,जिससे सभी वाहन समेत नीचे गिरे और उन्हें गंभीर चोट आई है। सुपेला पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
एएसआई खुशबू वर्मा ने बताया कि न्यू बालाजी नगर जोन 2 खुर्सीपार निवासी एन श्रीनिवास राव (39 वर्ष) की बहू बरखा रेड्डी, मां जया लक्ष्मी और भतीजा कबीर अपनी स्कूटी से कल शाम खुर्सीपार से दुर्ग की ओर जा रहे थे। नेहरू नगर चौक के पास पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलई 6544 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बरखा की स्कूटी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से बरखा, जया ओर कबीर गिर गये और तीनों को चोट लगी है।
सूचना मिलते ही हाइवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने तीनों घायलों को शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को उपचार हेतु स्पर्श अस्पताल सुपेला रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस मामले में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलई 6544 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।