दुर्ग

मोटरसाइकिल रोककर मारपीट, 2 पर जुर्म
04-Dec-2023 4:48 PM
मोटरसाइकिल रोककर मारपीट, 2 पर जुर्म

दुर्ग, 4 दिसंबर। अपने मामा के घर ग्राम ईरा से अपने घर ग्राम मालूद लौट रहे प्रार्थी की मोटरसाइकिल को रोककर उसके साथ दो आरोपियों ने मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम मालूद जेवरा सिरसा चौकी निवासी सुरेंद्र कुमार साहू अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी एच 3750 पर अपनी मां को लेकर मामा के घर ग्राम ईरा गया हुआ था। रात को वह अकेले वापस अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान ग्राम रसमड़ा बोगदा पुल के पास आरोपी शेखर देवदास तथा दिलीप देवदास ने उसे रोका और कहा कि तुम कहां के रहने वाले हो और यहां क्यों घूम रहे हो। जब प्रार्थी ने बताया कि वह ग्राम मालूद का निवासी है और अपने मामा के गांव गया हुआ था। इस पर दोनों आरोपियों ने वह झूठ बोल रहा है कहकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गलौज करके मारपीट की। इससे प्रार्थी के हाथ, पैर में चोटे आई।


अन्य पोस्ट