दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। गिरदावरी में लापरवाही से किसान परेशान हैं। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार ने कहा कि पूरे दुर्ग जिला में चुनाव में व्यस्त होने के कारण शासकीय कर्मचारी गिरदावरी ठीक से नहीं कर पाए हैं जिसका खामियाजा किसान भुगत रहा है।
ग्राम समोदा के किसान शेषनारायण खसरा नंबर 28 रकबा 35 हेक्टेयर जो पिछले वर्ष शासन की सुगंधित धान योजना में धान लगाया था जिनका धान बिक्री रकबा काट दिया गया था जो धान बेचने से वंचित रह गया था जिसका रकबा आज भी गिरदावरी में नहीं सुधरा है। किसान परेशान हैं। पटवारी और ग्राम सेवक के चक्कर लगाकर थक चुका है, जो अपना धान नहीं बेच पाया है।
इसी प्रकार ध्रुव कुमार खसरा नंबर 16 रकबा 28 हैकटेयर सुखराम ऐसे किसान का रकबा कटा हुआ है गिरदावरी में लापरवाही आज भी किसान भटक रहा है। थक हारकर किसान अब कलेक्टर से शिकायत की बात कह रहा है। न ही सोसाइटी में इनका रकबा सुधारा जा रहा है और न ही पटवारी और ग्राम सेवक इनकी कोई सुन रहा है।