दुर्ग

विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम
02-Dec-2023 3:39 PM
विश्व एड्स दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग, 2 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस पर कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का थीम एड्स से प्रभावित समुदाय को नेतृत्व करने की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना, जिसमें लोगों को  एचआईवी/ एड्स में प्रति जागरूक किया गया एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया।  शिवाजी उद्यान नेहरू नगर में कुमुद  वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अमोल शेंडे द्वारा तृतीय लिंग समुदाय  एवं वहां उपस्थित लोगों को एचआईवी/ एड्स के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सहयोगी सदस्य राहुल,सागर निखर, सद्दाम, प्रकाश, अफरोज, मुकेश, अरमान, कृष्णा, हरविंदर उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट