दुर्ग

चोरी की बाइक संग आरोपी पकड़ाया
02-Dec-2023 3:36 PM
चोरी की बाइक संग आरोपी पकड़ाया

दुर्ग, 2 दिसंबर। चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि 27 मार्च को प्रार्थी उठारेश कुमार गंगे निवासी नयापारा दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07ए एस 9433 की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रूआ बांधा क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ विनय जैन निवासी वार्ड नंबर 63 रूआ बांधा बस्ती को पकड़ा। उसके पास से मोटरसाइकिल बरामद की गई।


अन्य पोस्ट