दुर्ग

जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार
02-Dec-2023 3:29 PM
जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 2 दिसंबर। अश्लील इशारे करने के बाद गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चाकू लहराते वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 25 (1बी ),27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को पडक़र न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि 30 नवंबर को प्रार्थिया सुनीता कुर्रे निवासी पंचशील नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी साहिल टंडन उर्फ भोक्को 20 वर्ष निवासी पंचशील नगर उसे देखने के बाद अश्लील इशारे करने लगा। जब सुनीता कुर्रे ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार चाकू को निकाला और लहराते हुए पीडि़ता को डराया। शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक नेमू प्रसाद साहू ,आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर एवं रविंद्र सिंह ने आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चाकू बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट