दुर्ग
अश्लील हरकत, आरोपी को 5 साल कैद
02-Dec-2023 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 दिसंबर। छोटी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट ने आरोपी सन्नी यादव को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास, 500 रुपए अर्थ दंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर एक माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 2 नवंबर 2012 की शाम को 8 वर्ष 10 माह की बच्ची अपने घर से पड़ोस की किराना दुकान में माचिस खरीदने गई हुई थी। इसी दौरान कैलाश नगर थाना मोहन नगर निवासी आरोपी सन्नी यादव 23 वर्ष ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। घर पहुंच कर बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने बताया कि बच्ची की मां ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे