दुर्ग

मतगणना दल गठन के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन कल
01-Dec-2023 3:10 PM
मतगणना दल गठन के लिए द्वितीय  रेण्डमाईजेशन कल

दुर्ग, 1 दिसंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना दल गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन 2 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन को स्वत: उपस्थित होकर द्वितीय रेण्डमाईजेशन का कार्य पूर्ण कराने कहा है।


अन्य पोस्ट