दुर्ग

9 मिलर्स से 30 फीसदी या इससे अधिक चावल जमा लेना बाकी
01-Dec-2023 3:09 PM
9 मिलर्स से 30 फीसदी या इससे अधिक चावल जमा लेना बाकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 दिसंबर। गत वर्ष उठाव किए गए धान के कस्टम मिलिंग का चावल अब तक जमा नहीं कर पाने वाले मिलर्स पर कलेक्टर के निर्देश एवं नोटिस का भी असर नहीं हुआ चावल जमा नहीं करने वाले कुल 64 मिलर्स को जिला विपणन अधिकारी ने नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक संपूर्ण चावल जमा करने कहा था, वहीं कलेक्टर ने भी राइस मिलर्स की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश दिए थे, मगर जिले 63 राइस मिलर्स ने अभी तक कस्टम मिलिंग संपूर्ण चावल जमा नहीं किए इनमें 9 राइस मिलर्स ऐसे है, जिन्होंने उठाव किए गए धान के कुल जमा योग्य अनुपातिक चावल का अब तक 30 प्रतिशत या इससे अधिक चावल जमा नहीं किया है।

सम्यक एग्रो ने जमा किया मात्र 32 प्रतिशत चावल

जानकारी के मुताबिक कस्टम मिलिंग का सबसे कम चावल जमा करने वालों में शामिल मिलर्स में सम्यक एग्रो इंडस्ट्रीज से उठाव किए गए धान का कुल जमा योग्य चावल 899 क्विंटल है।

मगर इनके द्वारा मात्र 290 क्विंटल चावल जमा किया गया है जो कुल जमा योग्य चावल का मात्र 32 प्रतिशत है, वहीं देव उद्योग यूनिट 2 से 1093, राम राइस मिल अंडा 1065, एस के सारटेक्स प्राइवेट लिमि 796,श्याम राइस मिल लिसी गोविन्द इंडस्ट्रीज 742, मीरा ट्रेड्रस 558, देव उद्योग जवाहर नगर दुर्ग 667, नर्मदा पल्सेस 220 एवं वेदर एग्रीटेक से 167 क्विंटल चावल जमा लेना बाकी है।

जानकारी के अनुसार जिन मिलर्स ने कुल जमा योग्य चावल का 70 प्रतिशत जमा कर लिया उनका भी जारी वर्ष के उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन शुरू हो गया है इनमें संपूर्ण चावल जमा नहीं कर पाने वाले 54 राइस भी अब अपना पंजीयन करा सकते हैं।


अन्य पोस्ट