दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 दिसंबर। मजदूरी का काम कर घर लौट रहे प्रार्थी का रास्ता रोक कर आरोपियों ने पुराने झगड़े की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। एक आरोपी ने प्रार्थी पर ब्लेड से वार कर दिया जिससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थनगर हरिजन बस्ती निवासी अरविंद परिहार मजदूरी का काम करता है। 29 नवंबर की दोपहर को वह अपने काम पर से लौट कर घर जा रहा था। कचहरी चौक के पास उसे आरोपी साजिद व उसका साथी ईश्वर मिला और पुराने झगड़े की बात को लेकर दोनों ने गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। वहीं साजिद ने अपने पास रखें ब्लेड से अरविंद पर वार कर दिया। इससे अरविंद के चेहरे, हाथ में चोटे आई।