दुर्ग

फोटो स्टूडियो में आधी रात भीषण आग, लाखों के कैमरे और सामान खाक
01-Dec-2023 2:15 PM
फोटो स्टूडियो में आधी रात भीषण आग, लाखों के कैमरे और सामान खाक

 आलमारी में रखा कैश भी नहीं बचा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 1 दिसंबर।
भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप के सेक्टर 10 जोनल मार्केट स्थित फोटो स्टूडियो में देर रात भीषण आग लगी। मौके पर पहुंच दमकल टीम ने सुबह तक आग पर काबू पाया, पर तब तक दुकान के भीतर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 के जोनल मार्केट स्थित शुभम जायसवाल के फोटो स्टूडियो में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन के टीम रात करीब सवा 2 बजे पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू किया। सूचना पर स्टूडियो संचालक शुभम जायसवाल भी पहुंच गए थे। 

शुभम ने बताया कि स्टूडियो में अलग अलग 2-2 लाख के कैमरे थे। स्टूडियो में रखे सभी सामानों के साथ आलमारी में रखा कैश भी जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। संचालक रात को ही दुकान बंद कर घर गया था।
 


अन्य पोस्ट