दुर्ग
भिलाई नगर, 30 नवंबर। कल रात घर के पास गाली गलौज कर रहे युवकों को जब मकान मालिक ने अपने घर के पास अपशब्दों के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए लडक़ों को वहां से हटने कहा तो रोक टोक से आगबबूला हुए लडक़ों ने उस पर राड से हमला बोल दिया। घटना खुर्सीपार के मिनी माता नगर की है। पीडि़त संजय यादव ने पुलिस को बताया कि वह मिनीमाता नगर सुलभ के पास खुर्सीपार मे रहता हूं। कल रात्रि करीब 9.30 बजे वह अपने घर मे था उसी दौरान मोहल्ले में सुलभ के पास सुजल एवं बिडी नाम के लडके जोर जोर से गाली गलौच कर रहे थे। संजय ने जब उन्हें गाली गलौच करने से मना किया तो दोनों एकराय होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। सुजल अपने हाथ मे रखे राड से उसके सिर पर मार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आये नीरज पाल से भी आरोपियों ने मारपीट की है।
नीरज के गर्दन मे चोट आई है।तभी राम पाल एवं अन्य लोगो के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले।
मारपीट से घायल संजय यादव (42 वर्ष) की रिपोर्ट पर कल देर रात पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।