दुर्ग

भारती विवि के वनस्पति विज्ञान विभाग का एक दिवसीय नेशनल वेबीनार
30-Nov-2023 2:19 PM
भारती विवि के वनस्पति  विज्ञान विभाग का एक  दिवसीय नेशनल वेबीनार

दुर्ग, 30 नवंबर। भारती विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।  राष्ट्रीय वेबीनार का शीर्षक ‘फंगस की विविधताएं’ था। 

वेबीनार में विद्यार्थियों को फंगस की संरचना, कार्य तथा विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही यह पर्यावरण और लोगों से किस तरह संबंधित है और कितना आवश्यक है इस पर चर्चा की गई। 

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जयशूर्यवंशी, सहायक प्रध्यापिका, वनस्पति शास्त्र विभाग, रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, परसवाड़ा, बालाघाट, मध्यप्रदेश के द्वारा मुख्य वक्तव्य दिया गया। डॉ. जयशूर्यवंशी ने वक्तव्य में वनस्पति विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अकादमिक एवं प्रशासनिक रोजगार अवसर से अवगत  कराया इसके पश्चात आज के मुख्य विषय पर चर्चा करते हुए फंगस की आश्चर्यजनक तथ्य एवं विविधताओं को बताया। साथ ही उन्होंने फंगस के आवास,  प्रकार एवं स्पोर्स की संरचना में पाए जाने वाली विविधताओं की जानकारी दी।

आरंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चांदनी अफसाना, विभागाध्यक्ष, वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नम्रता गेन, विभागाध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंशुदीप खलखो सहायक प्राध्यापिका, वनस्पतिविज्ञान विभाग तथा बिंदु बाला कोशरिया सहित प्रतिभागी प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट