दुर्ग
दुर्ग, 29 नवंबर। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े घर का ताला एवं अलमारी का लॉकर तोडक़र सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 357 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जयंती नगर सडक़ 6 ,वार्ड नंबर 16 निवासी खिजेंद्र सिदार 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे अपने परिवार के साथ रायपुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था।े वापस आकर देखा तो घर एवं अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर ने लॉकर में रखें सोने की दो अंगूठी, तीन जोड़ी कान की बाली, दो सोने की चैन, चांदी का कमरबंद, चांदी की चार जोड़ी पायल, हाथ में पहनने का आभूषण आदि की चोरी कर ली।
प्रार्थी के व्यस्त रहने के कारण उसने 27 नवंबर को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।