दुर्ग

एक्टिवा चोरी
29-Nov-2023 3:36 PM
एक्टिवा चोरी

दुर्ग, 29 नवंबर। दुकान के सामने मोटरसाइकिल एक्टिवा खड़ी कर शोक कार्यक्रम में शामिल होने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने एक्टिवा की चोरी कर ली।  प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 32 किल्ला मंदिर के पास तमेरपारा निवासी राजेंद्र कुमार जैन की मेडिकल शॉप है। 26 नवंबर की शाम लगभग 8 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 एलएस 9788 को शांति किराना दुकान के सामने गंजपारा दुर्ग में खड़ी किया था। इसके बाद वह वैशाली नगर भिलाई स्थित एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था। वहां से जब वह रात लगभग 9 बजे वापस आया तो देखा उसकी एक्टिवा वाहन गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 10,000 रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट