दुर्ग

कार की ठोकर से एक्टिवा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
29-Nov-2023 3:32 PM
कार की ठोकर से एक्टिवा चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 नवंबर। परिवार वालों को एक्टिवा वाहन पर बैठाकर ले जा रहे चालक को कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे एक्टिवा चालक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है ।

पुलिस के मुताबिक पोलसाय पारा निवासी सुनील वर्मा का बर्तन का व्यवसाय है। उसका भतीजा अनिकेत वर्मा अपनी बहन निधि वर्मा तथा चाची के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एम जे 5865 से ठगड़ा बांध गार्डन घूमने ले गया था, जहां से वह वापस रात लगभग 8 बजे घर लौट रहा था। मोनोनाइट चर्च के सामने ही पीछे की ओर से आ रही आल्टो कार क्रमांक सीजी 12 डी 5054 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा को ठोकर मार दी। इससे अनिकेत वर्मा के पैर, हाथ में चोटे आई और एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

उसे इलाज के लिए तुरंत शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया जहां से उसे रेफर कर स्वराज हॉस्पिटल नेहरू नगर में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट