दुर्ग

वल्र्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स स्पर्धा
29-Nov-2023 2:50 PM
वल्र्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर।
वल्र्ड बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा एक दिवसीय तृतीय इंटर- डब्लूबीजी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता (बालक / बालिका अंडर 10/14/19), बीएमजी जिम्नास्टिक्स हॉल, सेक्टर-6, भिलाई में 27 नवंबर को आयोजित किया गया। 

इसमें कुल 75 प्रतिभागियों ने क्रमश: 6 विभिन्न दलों के नाम से प्रतिनिधित्व किया एवं सभी खिलाड़ी ने अपना बेहतर एवं उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिया। इस  प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप प्रथम स्थान  टीम चैलेंजर, द्वितीय टीम रेंजर -रोवर और  तृतीय स्थान टीम वारियर  ने हासिल किया। साथ ही आल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट के रूप में अंडर -10 बालक -सुशिल  मेहता ,बालिका -आरुषि ,अंडर -14 जी एल्विन एवं नायशदा और सीनियर ग्रुप में एन .युवराज रेड्डी और वर्षा शर्मा और रिदमीक में प्राची वर्मा  रहे। ऑफिसियल के रुप में हमारे टेक्निकल नयन सोनी (प्रतियोगिता संचालक), पूनम चन्द्राकर (कोच),अमन साव(प्रतियोगिता निर्देशक), विवेक वर्मा एवं चंद्रदीप भारती और सुजल जयसवाल (कोच )थे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएस रघुकुमार (अध्यक्ष बीएमजी ) विशेष अतिथि , सुरेश सोनी, वी पवन कुमार एवं राजेश कुर्रे  ने  सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और समस्त पालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुख्य अतिथि एमएस रघुकुमार ने बच्चों को खेल से जुड़े रहने और खेलों के महत्त्व  को बताते हुए प्रेरणादायी भाषण देते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। 

प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अतिथियों ,पालकों एवं खिलाडिय़ों को कोच विवेक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मण गुरुंग ने किया। 


अन्य पोस्ट