दुर्ग

गुरुनानक देवजी ने ही सत्कर्म का मार्ग दिखाया था-सरोज
28-Nov-2023 3:06 PM
गुरुनानक देवजी ने ही  सत्कर्म का मार्ग  दिखाया था-सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 नवंबर। राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने आज सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव साहेब जी की जयंती के अवसर पर शहर एवं प्रदेश के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅ प्रेषित की है।

उन्होंने सिख समुदाय सहित शहरवासियों को बताया कि गुरुनानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, और लोगों को सत्कर्म का मार्ग दिखाया था। गुरुनानक देव जी अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु सभी के गुण समेटे हुये थे।

राज्य सभा सांसद सुश्री पाण्डेय ने बताया कि आज प्रकाश पर्व के अवसर पर हम गूरुनानक जयंती मना रहे है। वहीं आज लोक आस्था का पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की इस भारतीय परंपरा से प्रकाशित पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की समस्त शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को असीम शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व पर मेरे शहर और प्रदेश भर के परिवाजनों के जीवन में नई रौनक और खुशियॉ तथा स्फूर्ति लेकर आए।

उन्होंने कहा भगवान विष्णु एवं मॉ गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि और सकारात्मक उर्जा का संचार हो, चराचर जगत का कल्याण हो यही प्रार्थना है।


अन्य पोस्ट