दुर्ग

शराब पीकर घर लौटे युवक ने पत्नी और सास को पीटा
24-Nov-2023 3:36 PM
शराब पीकर घर लौटे युवक ने पत्नी और  सास को पीटा

दी जान से मारने की धमकी,  देर रात रिपोर्ट बाद जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 24 नवंबर। कल रात शराब के नशे में घर लौट पति ने पत्नी से जमकर विवाद किया। जब बीच बचाव करने उसकी सास आई तो युवक ने पत्नी और सास को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों से मारपीट की। देर रात छावनी थाना पहुंच पीडि़त महिलाओं ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

छावनी पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय पुष्पा साव और उसकी मां मीना देवांगन के साथ मारपीट करने वाले अजीत साव के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 संतोषी पारा निवासी पुष्पा ने बताया कि कल रात लगभग पौने 10 बजे उसका पति अजीत शराब पीकर घर आया और पारिवारिक बातों को लेकर गालियां देने लगा। विवाद बढऩे पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पुष्पा को पिटता देख उसकी मां मीना जब बीच बचाव करने आई तो अजीत उससे भी उलझ गया।

मारपीट से पुष्पा के पेट और कोहनी के नीचे चोट आई है जबकि मीना को हाथ मुक्का एवं किसी चीज से मारपीट करने से हाथ में चोट है। तभी केवल देवांगन और केके सुमेश के रोकने पर अजीत दोनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी दे घर से निकल गया।


अन्य पोस्ट