दुर्ग

देर रात फर्नीचार फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
24-Nov-2023 1:58 PM
देर रात फर्नीचार फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

पांच दमकल गाडिय़ों की कड़ी मशक्कत बाद काबू  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 24 नवंबर।
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर छावनी स्थित एक फर्नीचार फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। लगातार पांच दमकल गाडिय़ों की कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। 

फैक्ट्री मालिक के मुताबिक हादसे में 40 से 50 लाख रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। 
बताया जा रहा है कि आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक संतोष शर्मा को सूचना दी। 

आग लगने की सूचना मिलते ही जामुल थाना सहित आसपास की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। चार से पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रहीं। 

सुबह तक दमकल गाडिय़ों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। मौके पर रात से ही लोग आग बुझाने में लगे रहे, क्योंकि डर था कि आग फैलती बस्ती तक न पहुंच जाए।


अन्य पोस्ट