दुर्ग
मारपीट करने वाले पार्षद और उसके बेटे की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ पीड़ित चढ़ा टावर पर
24-Nov-2023 9:28 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सेक्टर-10 में मौके पर लोगों का हुजूम, एसडीआरएफ टीम बुलाई गई
भिलाई नगर, 24 नवंबर। भिलाई में थाने के अंदर मारपीट करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सेक्टर-10 मार्केट मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
मौके पर पुलिस के अधिकारी और एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है। टावर पर चढ़े व्यक्ति को उतारने के प्रयास में उससे काफी गुजारिश की गई मगर वह नहीं माना। देखते देखते यहां सैकड़ों लोगों का हुजूम खड़ा हो गया है। समाचार लिखे जाने तक सतपाल टावर से नहीं उतरा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे