दुर्ग

छावनी में देर रात लकड़ी की फैक्ट्री में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत बाद काबू
24-Nov-2023 9:27 AM
छावनी में देर रात लकड़ी की फैक्ट्री में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत बाद काबू

लाखों का नुक़सान

भिलाई नगर, 24 नवंबर। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर छावनी स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक हादसे में 40 से 50 लाख रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया है। वहीं, चार से पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी रहीं। अब भी फैक्ट्री के अंदर आग बुझाने का काम जारी है।

आग लगने की सूचना मिलते ही जामुल थाना सहित आसपास की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री मालिक संतोष शर्मा को सूचना दी। सुबह तक दमकल गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है। मौके पर रात से ही लोग आग बुझाने में लगे रहे क्योंकि डर था कि आग फैलती बस्ती तक न पहुंच जाए।


अन्य पोस्ट