दुर्ग

महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना बढ़-चढ़ कर मतदान में लिया भाग
23-Nov-2023 3:24 PM
महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना बढ़-चढ़ कर मतदान में लिया भाग

 पोटियाकला में सर्वाधिक 89 फीसदी मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 नवंबर। विधानसभा चुनाव में जिले के दुर्ग शहर में महिला मतदाताओं की भूमिका को निर्णायक माना जा रहा यहां अन्य विधानसभा की तुलना में सर्वाधिक महिला मतदाता है वहीं महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत भी जिले के एकमात्र दुर्ग शहर में पुरुषों की तुलना में अधिक है शहर ज्यादातर आऊटर वार्डों में अंदरूनी क्षेत्रों के मुकाबले जबरदस्त मतदान हुआ है। पोटियाकला वार्ड54 के मतदान केन्द्र क्रमांक 188 में सर्वाधिक 89.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर विधान सभा में  कुल 151088 मत पड़े है इनमें सर्वाधिक 76195 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है, जबकि 74886 पुरुष मतदाता ने वोट डाले है जो महिला मतदाताओं की तुलना में 1309 कम है।

जिला प्रशासन ने केन्द्र वार जारी नहीं किया मतदान का आंकड़ा

जिला प्रशासन ने इस बार अब तक केन्द्र वार मतदान का आंकड़ा जारी नहीं किया है उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे का कहना है मतदान केन्द्र वार आंकड़ा जारी नहीं करने आयोग का निर्देश है, इसलिए मीडीया को भी इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती।

राजनीतिक दलों से एकत्रित करना पड़ रहा आंकड़ा

राजनीतिक दलों ने अपने बूथ एजेंटों के माध्यम से मतदान के जो  केन्द्रवार आंकड़े एकत्रित किए है। इसमें दुर्ग शहर के 215 में से 202 केन्द्रों का आंकड़ा को प्राप्त हुआ है इनमें 106 मतदान केन्द्रों में दुर्ग शहर विधान सभा के कुल औसत मतदान 66.34 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, इनमें 17 मतदान केन्द्रों में 80 प्रतिशत से अधिक मत दान हुआ है वहीं 56 केन्द्रों में 70 से 80 प्रतिशत के बीच मतदान होने की जानकारी है। 80 मतदान केन्द्रों में 60 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ है ज्यादा मतदान वाले अधिकांश केन्द्र पोटिया कला,सिकोला बस्ती, बघेरा, पुलगांव जैसे आऊटर क्षेत्र के हैं।

बोरसी भांठा के मतदान केन्द्र 200 सौ में सबसे कम 44 प्रतिशत मतदान

दुर्ग शहर में सबसे कम 44.13 प्रतिशत मतदान बोरसी भांठा के मतदान केन्द्र क्रमांक 200 में हुआ है वहीं स्टेशन पारा के केन्द्र क्रमांक 50 में भी मात्र 44.40 प्रतिशत मतदान हुआ क्षेत्र के 10 केन्द्रों में 40 से 50 प्रतिशत एवं 40 केन्द्रों में 50 से 60 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ मतदान के उक्त आंकड़ों के आधार पर लोग प्रत्याशियों के जीत हार का आंकलन अपने अपने तरीके से कर रहे है।


अन्य पोस्ट