दुर्ग

कार्यकर्ताओं व जनता के उत्साह ने वोरा के जन्मदिन की खुशियां की दुगुनी
23-Nov-2023 3:20 PM
कार्यकर्ताओं व जनता के उत्साह ने वोरा के जन्मदिन की खुशियां की दुगुनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 नवंबर। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर बुधवार को बधाईयों का तांता लगा रहा। वे दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी है। चुनाव में मतदान के बाद जन्मदिन का अवसर आने से श्री वोरा को उनके समर्थकों व जनता ने जन्मदिन के साथ-साथ जीत की बधाई दी है। जिससे पद्मनाभपुर स्थित वोरा निवास में दिनभर खुशियों का माहौल बना रहा।

विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। फलस्वरुप श्री वोरा का उन्होने अपने-अपने अंदाज में स्वागत कर बधाई दी। सुबह से ही पद्मनाभपुर स्थित आवास पर श्री वोरा को बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। बधाई के रुप में उन्हे जनता का अपार स्नेह मिला। बधाईयों को श्री वोरा सहज अंदाज में स्वीकारते रहे और लोगों के प्रति आभार जताया। भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव भी वोरा के जन्मदिन की खुशियों ंमें शामिल हुए।

उन्होंने वोरा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा प्रत्याशी श्री यादव पार्षद शिवेन्द्र सिंह परिहार, भाजपा नेता सतीश समर्थ व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वोरा निवास पहुंचे थे। महिला कांग्रेसियों ने सुआ गीत के धून में नाच-गाकर अपनी खुशियों का ईजहार किया। श्री वोरा को बधाई देने युकांई रैली की शक्ल में पहुंचे थे। उन्होंने श्री वोरा से केक कटवाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। श्री वोरा को बधाई देने पहुंचने वालों का सिलसिला सुबह से जारी रहा। जिससे वोरा निवास में दिनभर मेला जैसा माहौल बना रहा। जन्मदिन पर श्री वोरा ने सर्वप्रथम सुबह अपनी मां शांतिदेवी वोरा से आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने महादेव मंदिर पद्मनाभपुर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशियाली के लिए कामना की। जन्मदिन पर वे शिवनाथ नदी रोड स्थित अपने पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोतालाल वोरा के समाधि स्थल गए। जहां उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री वोरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, जिला प्रभारी मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा विधायकों व अन्य दिग्गज नेताओं ने दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वोरा निवास पहुंचकर अरुण वोरा को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्य मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने श्री वोरा का 51 किलो वजनी फूलों के हार से स्वागत कर जन्मदिन की खुशियां मनाई। वहीं केक काटकर और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा भी करवाया गया।

श्री वोरा को महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर,सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, कांग्रेस नेता चन्ने भाटिया, समाजसेवी अरविंद वोरा, रमेश कुमार जैन, राधेश्याम शर्मा, दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा, श्री सांई बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, प्रकाश शिवणकर, मो. आरिफ रजा, सुमीत गुप्ता,नंदू महोबिया,कांग्रेस नेता कुणाल तिवारी, बसंत खिलाड़ी, एल्डरमैन अंशुल पांडे,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गौरव उमरे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा,संदीप श्रीवास्तव, ,नासिर खोखर,पोलसायपारा वार्ड-27 के पार्षद मनीष बघेल,रायसिंग ढिकोला, शिवेश सिंह, संदीप बख्शी, राकेश दुबे, अय्युब खान, जसप्रीत सिंह,इलियास चौहान, जितेन्द्र राठी,पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष अलख नवरंग, एल्डरमैन देव सिन्हा, प्रकाश गीते, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू, हमीद खोखर,फत्तेसिंह भाटिया, एल्डरमैन राजेश शर्मा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव,संगीता वाघेला, भगवती ठाकुर, अबरार पुवार,सैय्यद रज्जब अली, राजकुमार वर्मा,पाशी अली, सैय्यद अनीस रजा, राजू भाटिया, जितेन्द्र तिवारी, बृजमोहन तिवारी,अनूप पाटिल, दिलीप ठाकुर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोरा निवास पहुंचकर विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान श्री वोरा के पुत्र प्रदेश युकां महासचिव संदीप वोरा, गौसेवक सुमीत वोरा के अलावा अन्य पारिवारिक सदस्य व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे। संदीप व सुमीत वोरा ने कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई।


अन्य पोस्ट