दुर्ग

भिलाई में 9-10 दिसंबर को राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैम्पियनशिप
23-Nov-2023 3:04 PM
भिलाई में 9-10 दिसंबर को राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैम्पियनशिप

भिलाई, 23 नवंबर। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा तीसरी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2023-24 के आयोजन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भिलाई में किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप में सीनियर (पुरुष एवं महिला) -23 (पुरुष) जूनियर (बालक एवं बालिका), सबजूनियर (बालक एवं बालिका) तथा यूथ (बालक एवं बालिका) के मुकाबले खेले जाएंगे। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।

साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के महासचिव वीआर चन्नावार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन फॉर्म के साथ राइडर लाइसेंस फीस क्रह्य.300/- जमा करना होगा। पंजीयन एवं प्रवेश शुल्क, नि:शुल्क है। 

पंजीकृत खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता वाले दिन 9 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे के पहले स्टेशन मरौदा रोड (छत्तीसगड स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के सामने) उपस्थित होना है। प्रतियोगिता का आरंभ सुबह 6 बजे से होगा। ऑनलाईन एंट्री के लिए http://forms.gle/T{nmRnVBrpjdAvG28 लिंक में क्लिक करें एवं राइडर लाइसेंस फीस लिंक के अन्दर दिये गये QR CODE के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट