दुर्ग

हेमचंद विवि की कुश्ती ग्रीको रोमन पुरूष टीम रवाना
22-Nov-2023 3:47 PM
हेमचंद विवि की कुश्ती ग्रीको रोमन पुरूष  टीम रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर।
हेमचंद यादव विवि, दुर्ग कुश्ती पुरूष उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विविीन प्रतियोगिता में भाग लेने महर्षि दयानंद विवि, रोहतक के लिए रवाना हुए। टीम के खिलाडिय़ों को विवि की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बधाई व शुभकामनाए दिये। खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के पश्चात् टीम रवाना हुई टीम के कोच विकास सिंह ठाकुर है। प्रतियोगिता दिनांक 23-24 नवंबर 2023 को आयोजित है।

संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त खिलाडिय़ों का चयन शास. विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिसमें चयनित खिलाडिय़ों में विशाल पाण्डे -सेठ रतनचंद सुराना महा. दुर्ग, लक्की यादव - शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, यश पाण्डुरकर-शास. विज्ञान महा. दुर्ग, हनिश कुमार-शास. विज्ञान महा. दुर्ग, सचिन पासवान-शास. महा. वैशाली नगर भिलाई, शेख फरदीन - सेठ रतनचंद सुराना महा. दुर्ग।  
 


अन्य पोस्ट