दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर। भारती विवि, दुर्ग के फार्मेसी संकाय में दिनांक 20 नवंबर सोमवार को राष्ट्रीय फार्मासिस्ट सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मानस रंजन होता, प्राचार्य, भारती आयुर्वेदिक कॉलेज, दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि फरीना काजी प्राचार्य सन पब्लिक स्कूल और विजय कुमार यदु, प्राचार्य सन प्राइवेट आईटीआई रहे।
इस कार्यक्रम में भारती विवि के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, भारती ग्रुप के संयुक्त संचालक जय चंद्राकर, संस्था के प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय सतपथी एवं उप-रजिस्ट्रार खिलेश कुमार गंजीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना तथा राजकीय गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात शपथ ग्रहण समारोह एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भारती आयुर्वेदिक महाविद्यालय, दुर्ग के चिकित्सीय विशेषज्ञों के समूह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संस्था के अध्यापकगण पलक अग्रवाल, झरना ठाकुर, दालचंद साहू, वीरेंद्र वैष्णव, और धनंजय गंजीर का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रगति बघेल के द्वारा किया गया।