दुर्ग

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हरना बांधा में
22-Nov-2023 3:37 PM
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हरना बांधा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 नवंबर। शहर के वार्ड नंबर 9 विवेकानंद वार्ड हरना बांधा मुक्तिधाम के पास हनुमान मंदिर के सामने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 19 नवंबर से किया गया है।

 जिसमें गंडई बिरनपुर के पंडित पूर्णानंद तिवारी द्वारा संगीतमय  श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का कथा वाचन किया जा रहा है, जो कि 19 नवंबर को वेदी पूजा, कलश यात्रा, गोकर्ण  कथा से प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा नियमित रूप से शुकदेव परीक्षित संवाद, शिव सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और आज जड़भरत चरित्र,प्रहलाद चरित्र वामन अवतार की कथा वाचन किया गया।

 इसी प्रकार आगामी 22 नवंबर को राजा अंबिकीय कथा,गंगा अवतरण,रामकृष्ण जन्मोत्सव, 23 नवंबर बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा 24 नवंबर मथुरा गमन, कंस वध,रुक्मणी विवाह,25 नवंबर सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा और 26 नवंबर को गीता प्रवचन,तुलसी वर्षा, हवन यज्ञ शोभायात्रा प्रात: 9 बजे किया जाएगा, जिसमें आयोजन समिति द्वारा अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट