दुर्ग

दुर्ग में शराब के लिए रूपये न देने पर तीन लोगों पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले 4 अपचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
21-Nov-2023 7:37 PM
दुर्ग में शराब के लिए रूपये न देने पर तीन लोगों पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले 4 अपचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

मोहन नगर थाना की घटना

भिलाई नगर, 21 नवंबर। एक सप्ताह पूर्व सिकोलाभाठा में 48 वर्षीय व्यक्ति सहित तीन लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले सभी आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा है। 

सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 14 नवंबर को बबलू सोनकर (48 वर्ष) निवासी प्रेम नगर वार्ड नंबर 14 ने मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिकोला भाठा शीतला मंदिर के पास मनीष ढीमरा, डीवाईन एवं अन्य लोग उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर कटर से मारपीट किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 327, 307, 147, 148, 149 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था। आरोपियों की पता तलाश के दौरान 20 नवंबर को आरोपी मनीष निषाद उर्फ मनीष ढीमरा (27 वर्ष) निवासी सिकोला भाठा पायल मेडिकल के पास बजरंगबली मंदिर के सामने वार्ड नंबर 15 दुर्ग, किशन यादव उर्फ खाटा उर्फ छोटू (19 वर्ष) निवासी सिकोला भाठा कृष्णा मंदिर के सामने वार्ड नंबर 14 दुर्ग और 2 अपचारी बालक एवं 21 नवंबर को आरोपी आदित्य अग्रवाल (19 वर्ष) निवासी ओम चौक सिकोला भाठा दुर्ग, सहित 2 और अपचारी बालकों को पकड़ घटना के संबंध में पूछताछ की गयी। सभी ने बबलू सोनकर को एकराय होकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और पैसा नहीं देने पर बबलू सोनकर, साजन सोनकर एवं विकास सोनकर को नेल कटर से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया। प्रकरण के आरोपी विधि से संघर्षरत बालकों का यह कृत्य अपराध धारा का बखूबी साबित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट