दुर्ग
भिलाई में छठ पूजा देखने बांध गई युवती लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
21-Nov-2023 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 21 नवंबर। नेवई थाना क्षेत्र में बांध पर छठ पूजा देखने कह कर घर से निकली 17 वर्ष की युवती पिछले 48 घंटे तक घर नहीं लौटी है। परिजनों ने आस-पास पतासाजी के बाद युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एएसआई केएल नेताम ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवती 19 नवंबर की शाम 5 बजे घर में छठ पूजा देखने नेवई डैम जाने की बात कह कर निकली थी और रात भर नहीं लौटी। डैम व आस पास रिश्तेदारों और सहेलियों में पतासाजी के बाद परिजनों ने कल रात नेवई थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती की लंबाई 5 फीट, चेहरा गोल, बाल लंबा काला, रंग गोरा है तथा वह कक्षा 8वीं तक पढ़ी हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे