दुर्ग

पांच दिनों बाद फिर शुरू होगी धान खरीदी
20-Nov-2023 3:12 PM
पांच दिनों बाद फिर शुरू होगी धान खरीदी

 त्योहार व चुनाव के बाद अब धान कटाई पकड़ेगी जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 नवंबर। त्योहार व मतदान को लेकर छुट्टी के चलते धान खरीदी बंद थी पांच दिनों बाद उपार्जन केन्द्रों में फिर धान खरीदी होगी त्योहार एवं चुनाव के बाद अब धान कटाई  जोर पकड़े की संभावना है शुरू के दो साप्ताह में जिले में 2 लाख30 हजार 58 क्विंटल धान की हो चुकी है।

गौरतलब है कि 1 नवम्बर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है जिले के 102 खरीदी केंद्रों में 5 हजार 804 किसानों ने उक्त धान बेचा है। धान खरीदी शुरू होने  के एक  सप्ताह बाद से ही जिले के केंद्रों से मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए भी धान चालू हो गया है। मिलर्स ने उपार्जन केन्द्रो से अब तक 3 हजार 640 क्विंटल धान का उठाव किया है।

 जानकारी मुताबिक त्योहार तथा चुनावी माहौल में व्यस्त रहने के कारण पहले पखवाड़े में खरीदी धीमी रही है, मगर अब चुनाव का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं कटाई भी तेजी से चल रहा है। ऐसे में जल्द ही खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढऩे की संभावना है। समितियों द्वारा  हर दिन जारी टोकन के हिसाब से धान खरीदी की जा रही है। अब सभी केंद्रों में बायोमैट्रिक्स मशीन के माध्यम से खरीदी की जा रही है।

 त्योहार और उसके बाद चुनाव की वजह से अब धान कटाई की गति धीमी रही है। अब मतदान पश्चात चुनाव भी खत्म हो गया है। ऐसे में अब धान कटाई तेजी आने की संभावना है। जिले में ज्यादातर किसान हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई करा रहें हैं।

धान खरीदी के सॉफ्टवेयर में कई किसानों का रकबा शून्य दिखाए जाने की भी शिकायतें आ रही है। इसका कारणअभी स्पष्ट नहीं हुआ है, मगर ऐसे किसानों को सुधार के लिए पटवारियों के पास भेजा जा रहा है। ऐसे मामलों में कुछ किसानों द्वारा धान की बुआई नहीं करने अथवा जमीन की बिक्री कर लिए जाने को भी कारण बताया जा रहा है।


अन्य पोस्ट