दुर्ग

जलाराम जयंती समारोह 19 को
16-Nov-2023 2:50 PM
जलाराम जयंती समारोह 19 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 नवंबर।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जलाराम बापा की 224वीं जयंती धूमधाम के साथ 19 नववंबर को मनाई जाएगी। 
इस अवसर पर जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीणभाई आड़तिया ने बताया कि जलाराम बापा की जयंती के उपलक्ष्य में श्री जलाराम मिष्ठान स्टेशन रोड दुर्ग से सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो  कि विभिन्न मार्गों से होते हुए जलाराम मिष्ठान भंडार  दुर्ग में समाप्त होगी। उसके पश्चात जलाराम बापा की स्थापना  करके पूजा अर्चना कर आरती किया जाएगा। सुबह 12 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। दोपहर  में प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। बापा जयंती  में समाज के सभी गणमान्य नागरिक महिला एवं बच्चे शामिल रहेंगे। सुबह 11 बजे से नवदृष्टि फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। ज्यादा से ज्यादा  लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

 


अन्य पोस्ट