दुर्ग

छत्तीसगढ़ सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है - ताम्रध्वज
10-Nov-2023 3:08 PM
छत्तीसगढ़ सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है - ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर।
दुर्गग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू  चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम मंचादुर, नगरनिगम रिसाली के अंतर्गत स्टेशन मरोदा,ग्राम कोटनी, मरोदा सेक्टर, रिसाली मार्केट, जोहार चौक, प्रगति नगर, कृष्णा टाकीज मार्केट, टंकी मरोदा मार्केट , स्टेशन मरोदा मार्केट में  जनसंपर्क के दौरान अपने उद्बोधन में ताम्रध्वज  साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में हमेशा सर्वहारा वर्ग की सोच को परिलक्षित किया है।

चाहे किसान हो या मजदूर या फिर कोई भी वर्ग हरेक को उसका अधिकार मिला और सरकार की जो प्रतिबद्धता आमजन के साथ होती है वह आमजन को मिले आगे कहा की  मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के साथ ही अंतिम व्यक्ति का ध्यान रख योजनाओं को क्रियान्वित किया है, जिसमें आम जनता को लाभ मिला है।
छत्तीसगढक़े के साथ साथ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में चहुंमुखी विकास साथ  क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ सडक़,शिक्षा स्वास्थ, स्वास्थ, पेयजल एवं व नैतिक विकास एवं संस्कृति विकास के लिए कार्य हो रही है, जिससे आमजनों के जीवन स्तर ऊंचा उठा है,एक तरफ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में सडक़ों का जाल बिछा है, वहीं क्षेत्र में बड़े-बड़े पुल पुलिया सीमेंटीकरण, सामाजिक भवन जैसे विभिन्न विकास कार्य हुआ है। साथ ही क्षेत्र में नगर निगम रिसाली के मार्केट में जाकर व्यापारी वर्ग से हाथ जोडक़र आशीर्वाद लिया। 


अन्य पोस्ट