दुर्ग

कांग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया-ताम्रध्वज
09-Nov-2023 3:03 PM
कांग्रेस ने जो वादा किया था  उसे निभाया-ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 नवंबर।
दुर्गग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार तेज हो गया हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम  बैलोदी,मालूद, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुर्शीडीह, खुरसूल, गनियारी , पिपरछेड़ी एवं  महमरा में हर वार्ड में जोन, वार्ड एवं बुथ के पदाधिकारी मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 

हर मतदाता से सीधा संपर्क कर उन्हें विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के हित में क्या कार्य किए जाएंगे यह भी जानकारी दी गई।

जनसंपर्क के दौरान विधायक प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने सभा को संबोधित करते हुए पिछले 5 वर्ष में क्षेत्र में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई, जो कि जनता के हित में कराए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से  विधानसभा के अंतर्गत सभी सडक़, कालेज, सीसी सडक़, पानी, बिजली, नवीन स्कूल भवन, पुल पुलिया,अंग्रेजी माध्यम स्कूल सामुदायिक भवनों का निर्माण शामिल हैं। आगे कहा कि लोगों का उत्साह ये बता रहा है कि कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बना रही है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में 7,000 की जगह अब 10,000 सालाना दिया जाएगा। 
 


अन्य पोस्ट