दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के उतई मंडल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने विभिन्न गाँवों में पहुंचकर, आम लोगों से मुलाकात की व घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों, महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी को जनता का आपार जन समर्थन मिला व आश्वास्त किया कि छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के विकास के लिए कमल खिलाएंगे अबकी बार ग्राम वासियों की मिला आशिर्वादश्च व स्नेह को भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने सम्मान पूर्वक ग्रहण करते हुए कहा कि काँग्रेस नै पाँच वर्षों की शासन काल में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल भ्रष्ट्राचार किया है। उनके कृत्यों को यहाँ की जनता, जान चुकी है, अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सच्चे जन सेवक बनकर आपका सुख-दुख में सहभागी रहूंगा, व विकास के प्रति जागरूक होकर काम करूंगा। भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने उतई मण्डल के घुघसडीह, डुमरडीह, उतई मिनिमाता चौक, उतई बाजार चौक,उतई गाँधी चौक, उतई इंदिरा नगर,उतई बाबा पारा,मंडल क्षेत्र में सघन जन संपर्क कर जानता से आशीर्वाद लिया।