दुर्ग

चोरी का शक, मामला दर्ज
09-Nov-2023 2:57 PM
चोरी का शक, मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 नवंबर। चाकू अड़ाकर 2 लाख  रुपए लेकर आरोपियों द्वारा भाग जाने की कहानी बनाकर दुकान में ही काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गबन किए जाने की आशंका को लेकर प्रार्थी द्वारा मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने नौकर एवं उसके दोस्तों से पूछताछ प्रारंभ कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 409,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर भिलाई निवासी जयदीप सावलानी की लाइट इंडस्ट्रियल एरिया छावनी में फैक्ट्ररी  है। वह फेब्रिकेशन का माल उत्पादन करने एवं बिक्री करने का कार्य करता है। उसका माल राउरकेला में भी सप्लाई होता है। 10 सितंबर को प्रार्थी जयदीप सावलानी ने अपने अधीनस्थ कमी टिकेश्वर जोशी को बुलाकर कहा कि 2 लाख रुपए राउरकेला में योगेंद्र नाम के व्यक्ति को देना है। राउरकेला जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए उसने अपने एक साथी को भी साथ में ले जाने की सलाह दी। इस पर टिकेश्वर जोशी अपने मित्र सिद्धार्थ वर्मा को प्रार्थी के पास लाया। प्रार्थी ने दोनों का थर्ड एसी का रिजर्वेशन कर टिकट दिया एवं नगदी रकम भी उसे थमा दिया। उसी रात लगभग 10.30 बजे टिकेश्वर जोशी ने प्रार्थी को सूचना दिया कि वह सर्किट हाउस के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर वंश गुप्ता एवं सिद्धार्थ शर्मा को बैठाकर स्टेशन की ओर जा रहा था, इसी दौरान सिद्धार्थ ने किसी बहाने से मोटरसाइकिल को रुकवाया। इसके बाद वह उतरकर किसी से फोन पर बात किया। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल के पास के पास आए और चाकू अड़ाकर रुपए से भरे बैग को लेकर भाग निकले। प्रार्थी को आशंका है कि अपने साथियों के साथ मिलकर टिकेश्वर जोशी ने उक्त घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट