दुर्ग

बैग में रखे मोबाइल व आधार कार्ड चोरी
09-Nov-2023 2:54 PM
बैग में रखे मोबाइल व आधार कार्ड चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 नवंबर। रोड के किनारे आधी रात को लघुशंका के लिए रुकना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर दो अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी की गाड़ी पर रखे बैग से उसका मोबाइल एवं आधार कार्ड की चोरी कर लिए। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि राजीव नगर निवासी गुलाब सिंह सोनी 31 अक्टूबर की रात को लगभग 12 बजे राजनांदगांव से वापस आकर अपने घर राजीव नगर जा रहा था। इसी दौरान शराब भट्टी के पास नयापारा नदी रोड के पहले मोड पर वह लघु शंका के लिए रुका। उसने अपनी मोटरसाइकिल के ऊपर बैग को रखा। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बैग में से मोबाइल एवं आधार कार्ड की चोरी कर लिए। चोरी गए मोबाइल की कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट