दुर्ग
ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
06-Nov-2023 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 नवंबर। ग्राम कातरो के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भारतीय जनता उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा के समक्ष व पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन की मौजूदगी में ग्राम कातरो के सैकड़ों से अधिक संख्या में युवा,महिला,पुरुषों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर व भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी का भाजपा की गमछा पहनाकर स्वागत किया।
प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि भाजपा प्रवेश से निश्चित रूप से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक व सामाजिक अनुभव का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे