दुर्ग

ताम्रध्वज साहू ने किया जनसंपर्क
05-Nov-2023 10:07 PM
ताम्रध्वज साहू ने किया जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 5 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 से विधायक प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने नगर पंचायत उतई और ग्राम बोरीगारका में चुनावी जनसंपर्क किया जहां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व मतदाताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान योजना, गोधन न्याय योजना सहित शिक्षा, स्वास्थ्य में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर साहू ने नगर पंचायत उतई में  भगवान गणेश मंदिर जी का  दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। साहू ने सभा को संबोधित कर कहा की प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल को देखा है आप सभी सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य हुआ है।

इस बार हमारी सरकार ने  घोषणा किया है जिसमें किसानों  का कर्जा माफ, केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी, मेडिकल और इंजीनियरिंग भी गैस सिलेंडरों पर 500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे+ 200 यूनिट तक मिलेगी बिजली मुफ्त 17.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा खुद का आवास,गरीब परिवारों को ?10 लाख तक, एपीएल परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सहायता,भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में 7,000 की जगह अब 10,000 सालाना मिलेगा।

साहू ने कहा की जहां तक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बात है यहां पर 5 वर्ष से उल्लेखनीय  कार्य हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ हुआ पहुंचा है  पांच साल में उतई नगर पंचायत में 35 करोड़ से अधिक राशि से विभिन्न विकास कार्य हुआ है।

श्री साहू ने कहा की क्षेत्र की सभी सडक़ बन गई है कुछ सडक़ बन रहीं है, अस्पताल, कालेज, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, चार महाविद्यालय बना है साथ ही  रहवासियों को बिजली,पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही है।


अन्य पोस्ट