दुर्ग
बाइक की ठोकर से युवक घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
05-Nov-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 नवंबर। किसी कार्य से भिलाई आ रहे युवक की मोटरसाइकिल को एक बाइक सवार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलगांव पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम छोटे टेमरी थाना घुमका जिला राजनांदगांव निवासी भुनेश्वर यादव रॉयल एग्रो दूध डेयरी दमोदा में गाड़ी चलाने का काम करता है। 4 नवंबर की सुबह अपनी बाइक से अपने सेठ के घर भिलाई जा रहा था। इसी दौरान ग्राम गनि यारी बाईपास बोगदा पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक के चालक ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी के दाहिने हाथ, कलाई आदि में चोटे आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे