दुर्ग
तीसरे दिन 768.60 क्विंटल धान खरीदी
03-Nov-2023 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 नवंबर। ग्राम पंचायत बोरीगारका धान उपार्जन केंद्र में तीसरे दिन तक किसानों का 23 टोकन के माध्यम कुल 768.60 क्विंटल धान खरीदी किया जा चुका हैं।
बोरीगारका सेवा सहकारी समिति कर्मचारी जागेश्वर साहू ने बताया कि पहले दिन पहले दिन तराजू बाट पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारम्भ किया गया, अभी आवक थोड़ा कम हैं। दीपावली के बाद आवक बढ़ जाएगा अभी तक पतला 139.30 और मोटा 629.60 धान खरीदा जा चुका है। किसानों के सुविधा के लिए पीने का पानी व बैठने की व्यवस्था किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे